विद्युत विकास की धुरी है, आपुूूर्ति में लापवाही क्षम्य नहीं -जिलाधिकारी 

विकास भवन के स्वर्ण जयन्ती सभागर में जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में सौभाग्य योजना की बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति कम होने पर सम्बन्धित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश दिये।

अधिशासी अभियन्ता ए0के0 सिंह से जनपद में तैनात जेई की प्रगति खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके व्यक्तिगत मोबाइल नम्बर की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। विद्युत विभाग द्वारा लगाई जाने वाली हेल्प लाइन नं0 की होर्डिग न लगने पर तत्काल लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था जनपद में विकास की धुरी है इसमें लापरवाही क्षम्य नही होगी। विद्युत से सम्बन्धित शिकायतों को 5 जुलाई तक निस्तारित करते हुए आख्या उपलब्ध कराने के साथ ही बैठक में अनुपस्थित होने वाले सहायक अभियन्तार पर के वेतन को रोकने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, अधिशासी अभियन्ता ए0के0 सिंह, अशोक कुमार, सत्येन्द्र कुमार सहित जेई उपस्थित रहे।