हरदोई।युवा कल्याण अधिकारी पर चहेते लोगों को ड्यूटी देने का आरोप लगाकर पीआरडी जवानों ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया और रोस्टर के अनुरूप ड्यूटी लगाए जाने के लिए एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।
पीआरडी जवानों की बेरोजगारी खत्म करने के लिए जिला प्रशासन से रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी दिए जाने के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाते हुए पीआरडी जवानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया।उन्होंने जिलाधिकारी प्रतिनिधि को मांग पत्र सौंपकर विभाग से धांधली खत्म कराते हुए रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी दिए जाने की मांग की।प्रांतीय रक्षक दल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अगुवाई में डीएम प्रतिनिधि को सौपे हुए मांग पत्र में बताया कि डीएम की तरफ से जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया था कि पीआरडी जवानों को ट्रैफिक में रोस्टर के हिसाब से क्रमवार ड्यूटी दी जाए पर ऐसा हो नहीं सका।
आरोप लगाया कि आज भी पीआरडी के उन्हीं जवानों को ड्यूटी दी जाती है जो युवा कल्याण अधिकारी के चहेते हैं।जिलाध्यक्ष ने युवा समाज कल्याण अधिकारी की कार्यशैली पर उंगली उठाते हुए कहा कि सुनील कुमार पुत्र सीताराम सुभाष चंद्र पुत्र फूलचंद कृष्ण कुमार पुत्र राजाराम सहित दर्जनों पीआरडी जवानों को लगातार ड्यूटियां दी जा रही हैं जबकि तमाम पीआरडी जवान बेरोजगारी से ग्रसित हैं उन्हें ड्यूटी देने के नाम से टरकाया जा रहा है उक्त प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच किए जाने की मांग करते हुए जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि इन पीआरडी जवानों कि विभाग में अच्छी पकड़ होने की वजह से पैसे के दम पर लगातार ड्यूटी हासिल की है उन्होंने मांग पत्र के माध्यम से उक्त प्रकरण की जांच कराए जाने की भी मांग की साथ ही बेरोजगार हुए पीआरडी जवानों को शीघ्र ही ड्यूटी दिलवाए जाने की मांग की इस मौके पर गिरजाशंकर, राम बहादुर, राजा राम, पीतम, देवेंद्र तिवारी, संतोष लता, पूनम ,अरुणा, अनंत राम, नरेश चंद्र राठौ,र महाराम देवेंद्र, रामबहादुर सहित सहित तमाम पीआरडी जवान मौजूद रहे।