राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद कल तीन अफ्रीकी देशों – गिनी, स्वाज़ीलैंड और ज़ाम्बिया की यात्रा पर रवाना हो गये हैं। राष्ट्रपति के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग और पोत परिहवन राज्यमंत्री मनसुख मंडाविया और चार सांसद भी गये हैं। भारत के किसी राष्ट्राध्यक्ष की गिनी और स्वाज़ीलैंड की यह पहली यात्रा है।
श्री कोविंद गिनी में संसद को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे शिष्टमंडल बैठक में भाग लेंगे। स्वाज़ीलैंड के राजा के साथ राष्ट्रपति संयुक्त रूप से रॉयल साइंस टेक्नोलॉजी पार्क में इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी सेंटर का उद्घाटन करेंगे। ज़ाम्बिया में श्री कोविंद व्यापारिक शिष्टमंडल के साथ होने वाली बैठक में भाग लेंगे। राष्ट्रपति श्री कोविंद ज़ाम्बिया के पहले राष्ट्रपति कैनेथ कौंडा से भी मुलाकात करेंगे।