रामू बाजपेयी–
हिन्दू समाज पार्टी हरदोई की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर अंकित सिंह परमार ने नगर पालिका परिषद हरदोई से निवेदन करते हुए कहा कि शहर में जो भी नाले खुले है वो आए दिन किसी न किसी दुर्घटनाओं को दावत दे रहे है प्रतिदिन ऐसा देखा जा रहा है कि किसी न किसी नाले में गाय बछड़ा या छोटे बच्चों के गिरने की सूचनाएं आती रहती है। सुरभी गऊ सेवा के संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि खुले हुए नालों पर पत्थर डलबाये जाए जिससे उंसमे गिरी गाय को निकालने में आसानी हो सके
प्रदेश प्रवक्ता देववृत मिश्रा देवा ने कहा की खुले नाले से मच्छरों की समस्या उत्पन्न हो रही है जिससे डेंगू मलेरिया जैसी खरनाक बीमारियां फ़ैल रही है। इस पर जल्द से जल्द उचित कदम उठाया जाए । इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष छात्र संघ ओमवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ राहुल वर्मा, जिला महामंत्री अंकित अवस्थी व अमन शुक्ला, जिला सचिव धुंआधार सिंह,नगर अध्यक्ष संडीला सूरज सिंह, नगर अध्यक्ष छात्र संघ वैभव कटियार,जिला मंत्री रोहित पिपरी, जिला मंत्री युवा अचल सिंह मोनू, जिला कार्यकारिणी सदस्य रजत सिंह, शीलू सिंह, अनुज सिंह, दिलीप करौंदी, सौरभ कासरावा, नीराज पांडेय, मोहित शुक्ला, प्रिंस अरिमर्दन सिंह, अजीत सिंह, कृष्णकांत रस्तोगी, सुखेन्द्र सिंह, अभय सिंह, नैमिष सिंह कोठिला, अनुज कुमार, अंकित राठौर, पंडित विशाल अवस्थी, ऐश्वर्य ठाकुर, हरिओम अग्रवाल, आशीष पांडेय,अभय सिंह राजावत, शुभम सिंह चंदेल आदि हिन्दू गढ़ मौजूद रहे।