गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार तेज हो गया है। इस चरण में एक दिसम्बर को मतदान होगा। सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सौराष्ट्र में चार चुनावी रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने अमृतकाल में राज्य को विकास की नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की। वरिष्ठ भाजपा नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज दक्षिण गुजरात में निझर और डेडियापाड़ा में जनसभाओं को संबोधित किया।