हरदोई- बड़ागांव अर्जुनपुर पुल बनवाने को लेकर अमरज्योति एसोसिएशन की तरफ़ से धरना प्रदर्शन के मामले में दर्ज कराई गई एफआईआर पर राजवर्धन सिंह राजू ने इसे गलत ठहराया है।
अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर राजवर्धन सिंह ने बताया कि तहसीलदार सवायजपुर व चौकी इंचार्ज ने धरना प्रदर्शन शांतिपूर्वक होने की रिपोर्ट लगाई थी। फिर सरकारी कर्मचारियों से अभद्रता और होर्डिंग्स कैसे फाड़ी गयीं। फिर उन्ही तहसीलदार व चौकी इंचार्ज ने शांति पूर्वक धरने के अभिलेखों में रिपोर्ट कैसे लगा दी। राजवर्धन सिंह ने बताया कि राजनीतिक दबाव में हमारी रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
कहा कि वह प्रशासन से मांग करते है कि निष्पक्ष जांच कराई जाए । यदि हम पर गलत रिपोर्ट दर्ज कराई गई हो तो चौकी इंचार्ज को सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकारनी होगी। यदि मैं गलत हूँ तो अन्य सभी लोगों को मुकदमे से बरी कर मुझे जेल भेज दिया जाए । लेकिन इस जनहित के मुद्दे से मैं पीछे नहीं हट सकता । जब तक पुल बनने की घोषणा प्रशासनिक स्तर पर नही होगी तब तक शान्तिपूर्वक धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।