धूमधाम से मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की 96वीं जयन्ती, कार्यक्रम के दौरान दिखी सामाजिक समरसता की झलक

दीपक कुमार श्रीवास्तव-

कछौना (हरदोई)। दलित, शोषित, वंचित, गरीब, पिछड़ों के मसीहा महान राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 96वी जयंती शुक्रवार को कस्बा कछौना में धूमधाम व उत्साह के साथ केक काटकर मनाई गई।

मोहल्ला सदर बाजार स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित जननायक के जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ सभासद रंजीत राव गौतम ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर फूल माला पहनाकर किया। तत्पश्चात केक काटा गया और सभी ने एक दूसरे को केक व लड्डू खिलाकर बाबा साहब अमर रहे, जननायक कर्पूरी ठाकुर अमर रहे के ओजस्वी उद्घोष के साथ उत्साहपूर्वक जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। वही इस दौरान समाज के हर वर्ग की मौजूदगी से सामाजिक समरसता की झलक भी दिखाई दी। सभासद रंजीत राव गौतम ने कहा कि बिहार के दो बार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर सरल ह्रदय के लोकप्रिय राजनेता थे, उन्होंने जीवन भर राजनीति को जनसेवा के रूप में अपनाया और गरीबों एवं वंचितों को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम किया। समाज को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर संतोष सविता, गंगाराम, पवन सविता, रामसागर श्रीवास्तव, मोहम्मद रहबर, सौरभ श्रीवास्तव, सुशील कश्यप, सोम सिंह, राजकुमार कठेरिया, आशीष जायसवाल, मोहम्मद तौकीर, मनोज रावत, रंजीत भारती, छबीले गौतम, गोविंद रावत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।