जिले में 377 सिपाहियों के हेड कांस्टेबल बनने की संभावनाएं तेज, पुलिस भर्ती बोर्ड ने शुरू की तैयारीऔर अंतिम सूची की जारी

48259 सिपाही यूपी भर में बन सकते है हेड कांस्टेबल, 78 से लेकर 2005 तक के बैच के जिले में है 377 सिपाही सूची गयी जिले से बोर्ड को 

                   हरदोई- लंबे समय से प्रोन्नति की आस देख रहे कांस्टेबलों के लिये अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ ने प्रदेश के 48 हजार 259 कांस्टेबलों को हेड कांस्टेबल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रोन्नति प्रक्रिया में जिले के 377 कांस्टेबल के जल्द हेड कांस्टेबल बन जाने की प्रबल सम्भावना बन गयी है।जिले से गयी सूची में 377 सिपाही है जिनकी प्रोन्नति भर्ती बोर्ड से होने के आसार बन रहे है।अब इस सूची में कितने बनेंगे इसका अभी खुलासा नही हो सका है।
                 पुलिस में सिपाही स्तर पर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो गई है। हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति के लिए जिले में 377 सिपाहियों की सूची तैयार की गयी है। यह वे सिपाही हैं जो 78 से लेकर 2005 बैच के है।छटनी के बाद जिले में ऐसे 377 सिपाही मिले हैं। इनकी सूची तैयार करके बोर्ड को भेजी गई थी और अब बोर्ड के द्वारा जब अंतिम सूची प्रकाशित की गई है तो उम्मीद है कि जल्द इन सिपाहियों को हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति मिल जाएगी।बोर्ड से अंतिम अनुमति का इंतजार है जिसको लेकर सिपाही आस संजोए है और बोर्ड के द्वारा अंतिम सूची प्रकशित होने के बाद आस ब विश्वास में बढ़ रही है और उत्साहित नजर आते सिपाही दिख रहे है।