हरदोई: कछौना में स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में छात्रों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा काटा।
खानपान व्यवस्था सही न होने व विज्ञान वर्ग के शिक्षक न होने जैसी कई अन्य समस्याओं को लेकर छात्रों ने हंगामा काट दिया। छात्र हरदोई जिला अधिकारी के पास विद्यालय की शिकायत करने जा रहे थे। वहीं विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को समझा-बुझाकर विद्यालय ले जाने की काफी कोशिश भी की, लेकिन छात्र विद्यालय को जाने के लिए राजी नहीं हुए। रेलवे फाटक पर ही छात्र खड़े रहे, चूंकि बात डीएम तक पहुंच चुकी थी जिस पर वहीं मौके पर पहुंची एसडीएम स्वाति शुक्ला ने छात्रों को समझा बुझाकर व उनकी सभी समस्याओं को मौके पर ही सुनकर सभी छात्रों को विद्यालय वापस ले आईं। जिसके बाद छात्रों व शिक्षकों के साथ पूरे विद्यालय का निरीक्षण किया और समस्याओं को लेकर के उच्चाधिकारियों को अवगत भी कराया।
एसडीएम स्वाति सिंह ने बताया कि बच्चों की जो भी समस्याएं थीं, उनमें से कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो गया व जो समस्याएं उच्चाधिकारियों के लिए हैं, उन समस्याओं को लेकर के अवगत कराया जा चुका है। शुक्रवार को पुनः मेरे द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया जाएगा यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- पी.डी.गुप्ता