राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले में कछौना रहा प्रथम

पूर्व खंड शिक्षाधिकारी मनोज कुमार बोस का अथक प्रयास रंग लाया

कछौना, हरदोई। पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रों के लिए विशेष अभियान चलाया था। जिसके परिणाम स्वरूप कछौना प्रथम स्थान पर रहा। प्रतिभागियों ने सफलता अर्जित की। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा वर्ष 2021-22 में जिले का लक्ष्य 321 का था। जिसमें 999 आवेदन किए गए थे। कुल 223 परीक्षार्थी सफल रहे। जिसमें कछौना के 85 छात्रों ने सफलता अर्जित की।

कछौना ब्लॉक प्रथम स्थान पर रहा। जिसमें कछौना की कंपोजिट विद्यालय की छात्रा प्रीति पुत्र तुलसीराम टॉपर रहीं। सफल छात्र काफी उत्साहित हैं। खंड शिक्षा अधिकारी की शिक्षक टीम ने सितंबर माह से तैयारी शुरू कर दी थी। फार्म के साथ आवश्यक अभिलेख आय प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। जिसमें लगभग एक माह का समय लग जाता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद शिक्षक पूरी इमानदारी से छात्रों की तैयारी कराते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस ने पूरे प्रदेश में इस मुहिम को चलाया है। जिससे प्रेरित होकर शिक्षक आवेदन भरवा रहे हैं। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढ़ाई आर्थिक कारण से बीच में न छूटे। उनका यह अभियान में अन्य राज्यों बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ के लोग भी शामिल हो रहे हैं।

इस अभियान में मेहनती जनूनी शिक्षक साथी शैलेंद्र कुमार शंख धर, संतोष खरे कंधे से कंधा मिलाकर नया आयाम दिया। इस मिशन को मिशन 250 के रूप में नाम दिया गया। इस अभियान से बच्चों को आगे की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ। शिक्षा की गुणवत्ता के लिए मार्ग खुल गया।

कछौना में इस परीक्षा की तैयारी के लिए परिषदीय स्कूलों में अवकाश के दिन रविवार को स्कूल खोलकर तैयारी कराई गई थी, क्योंकि लक्ष्य के बहुत कम परीक्षार्थी आवेदन करते थे। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को आगे की पढ़ाई हेतु कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की पढ़ाई के लिए एक हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति मिलती है। इस परीक्षा में सभी राज्यों और जिलों के लिए सीटें निर्धारित हैं। संपूर्ण भारत के लिए एक साल एक लाख बच्चों को पास कराया जाता है। इसमें शिक्षकों के रुचि न लेने व जागरूकता के अभाव में बड़े पैमाने पर छात्र प्रतिभाग करने व अच्छी तैयारी के अभाव में हजारों छात्र छात्रवृत्ति से वंचित हो जाते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस के नवाचार से सैकड़ों छात्रों को लाभ मिल रहा है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता