Next 9 Group और CMPPR की ओर से गुरुवार 4 जनवरी को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के पार्क होटल में संतोष प्रसाद द्वारा लिखित पुस्तक ‘आंसुओं के बिना ज़िंदगी’ का लोकार्पण कार्यक्रम किया जाएगा । पुस्तक का लोकार्पण श्री सच्चिदानंद जोशी (सचिव इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला) केंद्र के कर कमलों से होगा । इससे पूर्व सुबह 11 बजे “टूटते परिवार और भारतीय समाज” विषय पर परिचर्चा होगी जिसमें श्री राजशेखर व्यास (अतिरिक्त महानिदेशक दूरदर्शन), श्री प्रफुल्ल केतकर (मुख्य संपादक ऑर्गनाइज़र), प्रोफेसर वर्तिका नंदा (लेखिका), श्री संतोष प्रसाद (लेखक) भाग लेंगे । इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी इस सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे ।