पूर्णाहुति के साथ 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ समापन

पिहानी– क्षेत्र के ग्राम बखरिया में आयोजित 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ यज्ञ सम्पन्न हुआ। इससे पूर्व वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ गुरु, गायत्री, सर्वदेव और वेदी पूजन आदि क्रमों के साथ विविध पूजन कराए गए। परिजनों गुड्डू गुप्ता, अभय प्रताप सिंह, वीनू गुप्ता, अमर सिंह राठौर, पंकज श्रीवास्तव, अजयवीर सिंह व शिशुपाल सिंह आदि ने सपत्नीक विभिन्न वेदियों का वैदिक मंत्रों के सतज पूजन किया।
मंच संचालन मुख्य वक्ता श्यामवीर सिंह ने किया। इसी बीच विशिष्ट अतिथियों भरत पांडेय व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सौरभ रस्तोगी का तिलक-वंदन करके उनका स्वागत किया गया और गुरुदेव का साहित्य भेंट कर उनका सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में श्यामवीर सिंह ने आधुनिक समय में बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर उन्हें संस्कारी बनाने की बात कही। जीवन में संस्कारों का महत्व भी उन्होंने कुछ वंक्तव्यों के माध्यम से समझाया। वहीं टोली के बृजेश, वीरेन्द्र सिंह, ओमकार कटरे, विजय सिंह ने भजनों और मन्त्रों की संगीतमय प्रस्तुति से समां बांधकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। गुरुवंदना से शुरू होकर मंगलाचरण, चन्दनधारण, स्वस्तिवाचन, अग्निस्थापन आदि क्रमों के साथ कार्यक्रम को गति दी। तत्पश्चात आज्याहुति, घृतावघ्राणं और पूर्णाहुति मन्त्रों के साथ 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ पूर्ण हुआ। भक्तों की भीड़ उमड़ने से यज्ञ दो पालियों में सम्पन्न कराना गया। तदोपरांत भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों को प्रसाद बांटा गया। आयोजक शत्रुध्न सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। सोनू सिंह, विनीत सिंह, पंकज, देशराज, योगेश कुमार रिंकू, अनु, अजीत सिंह, अवधेश कुमार, आशू ब्याला आदि ने व्यवस्था संभाली।