गायत्री महामंत्र पाठ बाल महोत्सव सम्पन्न

साहित्य संगम संस्थान ने बाल संस्कार के अंतर्गत किया अनूठा आयोजन

दिल्ली :- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा शनिवार को फेसबुक काव्य मंच पर गायत्री मंत्र पाठ बाल महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें देश भर के विभिन्न प्रान्तों के बाल कवि, बाल कवयित्री सहभागी बने जिन्होंने शानदार प्रस्तुतियां दी। इस आयोजन के संयोजक व संचालन का कार्य मास्टर ओमांश श्रीवास्तव ने किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र ने कार्यक्रम की प्रशंसा की ओर कहा कि आज कस समय मे बच्चों को आध्यात्म से जोड़ने उनमें संस्कार बाल्यावस्था से आये इस हेतु ऐसे आयोजन संस्थान द्वारा करवाये जाते हैं। आज ओमांश के संयोजन व संचालन में घर घर गायत्री मंच गूँजा है जो फेसबुक के माध्यम से लाखों कानों तक सुनाई दिया है। विद्यार्थियों के तेज ओज व स्मरण शक्ति को बढ़ाने वाले इस मन्त्र का जितना जप कर सके हमें करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान छाया सक्सेना प्रभु ने कहा वे माता पिता दादा दादी नाना नानी बधाई के पात्र है जिन्होंने इन बच्चों को इतने अच्छे संस्कार दिए हैं। आज देश के कई राज्यों के बच्चों ने गायत्री मंत्र का उच्चारण के साथ ही गायत्री मंत्र का भावार्थ बताया धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व की बाल मुख से सुन्दर प्रस्तुति की जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं।बच्चों का मीठा स्वर,सच्चा मन बहुत अच्छा लगा। सभी बच्चों को बहुत बहुत बधाई।

संस्थान के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आज के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने अपने उद्बोधन में गायत्री महामंत्र का विस्तार से वर्णन करते हुए गायत्री मंत्र का वैज्ञानिक महत्व बताया। विभिन्न धर्मो का उदाहरण देते हुए मेंउन्होंने गायत्री मंत्र का धार्मिक महत्व बताया। इस आयोजन में संस्थान की कार्यक्रम प्रभारी डॉ. वन्दना श्रीवास्तव का निर्देशन व प्रमाणन अधिकारी संगीता मिश्रा जी का विशेष सहयोग मिला।

गायत्री मंत्र का पाठ करने वालों में आरवा मिश्रा गाजियाबाद राशि विपुल जैन शिव श्रीवास्तव लखनऊ श्याम पांडेय मून पांडेय सानवी मिश्रा लखनऊ उत्तर प्रदेश राम पांडेय कनक पांडेय विवेक लखनऊ नरेंद्र कुमार वादिका अरुन अविरल सिंह रायबरेली उत्तरप्रदेश अनिमेष जैन ललितपुर उत्तरप्रदेश प्रकृति सिंह भिवाड़ी राजस्थान कु.पंछी मैनपुरी उत्तरप्रदेश अमृत शुभांगी शर्मा बाल कवयित्री भवानीमंडी राजस्थान शुभम बाहेती भव्या जायसवाल नव्या जायसवाल लखनऊ उत्तरप्रदेश वान्या श्रीवास्तव चन्द्रमौली मिश्रा आराध्या शर्मा वर्त्तिका रुहेला सहारनपुर उत्तरप्रदेश सुरभि शुक्ला आदर्श शुक्ला जौनपुर उत्तरप्रदेश सक्षम महाना छत्तीसगढ़ हिमांशु शेखर गुप्ता रायगढ़ छत्तीसगढ़ के नाम प्रमुख हैं।