हरदोई के बुधवार को जिला अस्पताल के एक्सरे विभाग में रेडियोलाजिस्ट डॉक्टर व लैब टेक्नीशियन पर फर्जी रिपोर्ट बनाने के आरोप में रिश्वत लेने का आरोप सामने आया है। इस पर भाजपा नेताओं ने पुलिस को सूचना दी । जिससे पुलिस डॉक्टर को लैब टैक्नीशियन को लेकर कोतवाली पहुंचे । जहां पर पुलिस डॉक्टर पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए DM के परमिशन लेने की बात कही है।
दरअसल अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट हुई थी, जिसमें गांव निवासी छोटेलाल की पत्नी जख्मी हो गई थी और उसी के एक्स-रे के लिए छोटेलाल जिला अस्पताल के एक्सरे विभाग में पहुंचे थे । भाजपा नेता अजीत बब्बन व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र के मुताबिक ड्यूटी पर तैनात रेडियोलाजिस्ट डॉक्टर और लैब टेक्नीशियन ने फर्जी रिपोर्ट बनाने के लिए ₹15000 की रिश्वत मांगी थी। हालांकि जिस पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है वही डॉक्टर रिश्वत की बात से इंकार कर रहा है । इस मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची । दोनों पक्षों को कोतवाली बुला कर लाया गया । इंस्पेक्टर संजय मौर्या के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी लेकिन जब डीएम का आदेश होगा ।