राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अगले अध्यक्ष

श्री राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अगले अध्यक्ष होंगे। आज शाम नई दिल्ली में पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष मल्लापल्ली रामाचन्द्रन ने यह घोषणा की। उन्‍होंने बताया कि श्री गांधी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए है। मैं श्री राहुल गांधी को भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस का अध्‍यक्ष निर्वाचित घोषित करता हूं। ये एक ऐतिहासि‍क अवसर है। श्री राहुल गांधी को पार्टी अध्‍यक्ष के रूप में निर्वाचित होने संबंधी पत्र 16 दिसंबर को सौंपा जाएगा। श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कांग्रेस का नया अध्‍यक्ष चुने जाने पर श्री राहुल गांधी को बधाई दी है। एक ट्वीट में श्री मोदी ने सफल कार्यकाल के लिए उन्‍हें शुभकामनाएं दी।