कठुआ में आठ वर्षीय लड़की के साथ दुष्‍कर्म और उसकी हत्‍या अकल्‍पनीय बर्बरता : राहुल गांधी

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने जम्‍मू कश्‍मीर के कठुआ में आठ वर्षीय लड़की के साथ दुष्‍कर्म और उसकी हत्‍या को अकल्‍पनीय बर्बरता करार दिया है। उन्‍होंने कहा है कि दोषी व्‍यक्ति बचकर नहीं जा सकते हैं। श्री गांधी ने इस घटना पर राजनीति करने की भी आलोचना की है।

जम्‍मू कश्‍मीर की मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि कठुआ जिले में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्‍कर्म और उसकी हत्‍या के मामले में न्‍याय किया जाएगा। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा कि इस मामले में उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है और जांच तेजी से जारी है।