बिजली विभाग के छापे से मचा हड़कंप

टीम द्वारा सभी 33 लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया।

पाली (हरदोई)- बुधवार को सीतापुर से आई विजलेंस टीम के निरीक्षक श्रीधर पाठक प्रभारी प्रवर्तन दल सीतापुर,अवर अभियंता खुशनूर अहमद व नगर के विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता किशनपाल के साथ अन्य टीम के सदस्यों ने गोपालपुर में छापेमारी की जहां सर्वेश कुमार, लालाराम, आनंद पाल, बालकिशन, बबलू, राममिलन, विपिन आदि के साथ 15 लोग कटिया डालकर विद्युत चोरी करते पाए गए। तत्पश्चात टीम ने गुटकामऊ में छापामारी की जहां रामदास, प्रमोद कुमार, वेदराम, सतेंद्र कुमार, रामकिशोर, नीरज कुमार आदि 17 लोग भी मौके पर कटिया डालकर विद्युत चोरी करते मिले।
इसी दौरान काछिलिया पुरवा में शांतीराम पुत्र राम सिंह ट्रांसफार्मर से तार जोड़कर मोटर चलाते पाए गए। मोटर द्वारा खेत की सिंचाई की जा रही थी। सभी के सभी मौके पर कोई कागजात नही दिखा पाए।
टीम द्वारा सभी 33 लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। टीम द्वारा की गई इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया।