विंध्यवासिनी ऑटोमोबाइल्स पंप पर बिक रहा था मिलावटी तेल, STF ने किया खुलासा

विंध्यवासिनी पंप के मालिक विपिन मिश्रा और मैनेजर अंकित शर्मा भी गिरफ्तार ।

Corruption Feature IV24

मिलावटी डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति करने वाले गैंग का सरगना राजकुमार जायसवाल गिरिफ़्तार

रानीगंज (प्रतापगढ़) : रानीगंज क्षेत्र के फतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेनापुर पटहटिया कला में स्थित विंध्यवासिनी ऑटोमोबाइल पंप पर मिलावटी डीजल और पेट्रोल की बिक्री हो रही थी। इसका खुलासा एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई की टीम ने किया है।

एसटीएफ के प्रयागराज इकाई के डिप्टी एसपी नवेन्दु कुमार ने बताया कि एसटीएफ को लगातार प्रतापगढ़ व आसपास के जिलों में मिलावटी डीजल पेट्रोल की बिक्री होने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर एसटीएफ ने इंस्पेक्टर केशव राय की निगरानी में टीम गठित कर मामले की पड़ताल शुरू की। इस दौरान एसटीएफ की टीम को जानकारी मिली कि 8 जून 2021 की रात्रि प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के सेनापुर पटहटिया कला में स्थित विंध्यवासिनी ऑटोमोबाइल पर मिलावटी डीजल पेट्रोल की आपूर्ति की जाने वाली है ।
इस सूचना पर एसटीएफ ने घेराबंदी कर ली। 8 जून 2021 की रात्रि करीब 2 बजे एक टैंकर जिसमें 11500 लीटर मिलावटी तेल भरा था वह पेट्रोल पंप पर पहुंचा। उसके साथ वैगनआर कार पर सवार एक व्यक्ति भी पहुंचा।

एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर सभी को अपने कब्जे में ले लिया और पूछताछ शुरू की तो पता चला कि वैगन आर कार पर सवार व्यक्ति राजकुमार जायसवाल है। वहीं इस पूरे गैंग का सरगना है जो नैनी प्रयागराज का रहने वाला है। एसटीएफ की टीम ने राजकुमार जायसवाल समेत विंध्यवासिनी ऑटोमोबाइल्स के संचालक विपिन मिश्रा, मैनेजर अंकित शर्मा और वाहन चालक बरमदीन को गिरिफ़्तार कर लिया है। एसटीएफ ने इस संबंध में रिपोर्ट जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को भी भेज दिया है। गिरिफ़्तार चारों अभियुक्त प्रमुख रूप से राजकुमार जायसवाल पुत्र फूलचंद जायसवाल निवासी सीओडी रोड संजय नगर थाना नैनी प्रयागराज, विपिन मिश्रा पुत्र गिरिवरधर मिश्रा निवासी शेखपुर अठगवां थाना पट्टी प्रतापगढ़, विंध्यवासिनी ऑटोमोबाइल्स का संचालक अंकित शर्मा पुत्र शंभू नाथ शर्मा निवासी गुड़रु रामपुर थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़, विंध्यवासिनी ऑटोमोबाइल्स का मैनेजर एवं बरमदीन पुत्र किलोधर कुशवाहा निवासी मुंगारी थाना औद्योगिक क्षेत्र प्रयागराज, वाहन चालक है । प्रयागराज के व्यापारी राजकुमार का अपहरण नहीं उसे STF ने ने उसे गिरफ्तार किया था । एसटीएफ ने विंध्यवासिनी ऑटोमोबाइल्स पंप को आपूर्ति विभाग के द्वारा शीश करवा दिए एवं 11500 लीटर नकली तेल को टैंकर सहित फतनपुर थाने ले आई इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है टैंकर में 9000 लीटर नकली डीजल व 2500 लीटर नकली पेट्रोल भरा हुआ था उसके साथ यस पी एवं प्रतापगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ₹ 95000 नगद बरामद किया है । इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी का कहना है कि शेष दो बचे हुए अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस गिरिफ्तार करने के लिए कार्रवाई कर रही है ।