प्राइवेट स्कूलों को लेकर जिला प्रशासन सख़्त, पड़ रहे प्राइवेट स्कूलों में ताबड़-तोड़ छापे

रिपोर्ट- पी. डी. गुप्ता


*कछौना(हरदोई):* नगर में संचालित हो रहे प्राइवेट स्कूलों में कल सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा जांच में मिली खामियों व अव्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन आया हरकत में, उसी क्रम में आज लखनऊ-हरदोई मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के निकट संचालित हो रहे कानपुर पब्लिक स्कूल में पड़ा छापा, स्कूल बिना मान्यता के संचालित होता मिला, जिसे तत्काल बंद कराकर बच्चों का प्रवेश परिषदीय विद्यालय भीरीघाट में कर दिया गया तथा नगर के कई अन्य प्राइवेट स्कूलों में जिला प्रशासन द्वारा पड़ रहे ताबड़-तोड़ छापे।

छापे को लेकर कई स्कूल प्रबंधन ने अपने-अपने स्कूलों में आज से ही गर्मी की छुट्टियां घोषित कर जड़ा स्कूल में ताला। जिला प्रशासन की टीम प्राइवेट स्कूलों में जांच को लेकर नगर में कर रही भ्रमण। खण्ड शिक्षा अधिकारी वी०एन०पाठक ने अभिभावकों व आमजनमानस से अपील की है कि प्राइवेट स्कूलों को लेकर कोई भी समस्या होने पर अभिभावक उनके मोबाइल नम्बर 8765959391 पर तुरन्त सम्पर्क करें।