मकर संक्रांति के पर्व पर समाजसेवी राजवर्धन सिंह ने कराया खिचड़ी भोज

शिव यादव -बिलग्राम


हरदोई- मकर संक्रांति के पर्व पर गंगा नदी के तट राजघाट, बिलग्राम में समाजसेवी -अधिवक्ता व सामाजिक संस्था गरीब की रोटी के सक्रिय सदस्य राजवर्धन सिंह ” राजू ” ने अपनी नेकी की मुहिम जारी रखते हुए श्रद्धालुओं को खिचड़ी भोज कराया। इस अवसर पर उनके साथ आर्यन सिंह व प्रवीण वाजपेई आदि ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।