कछौना (हरदोई) : पुराने वृक्षों को सुरक्षित करने के लिए वन विभाग द्वारा रक्षा सूत्र कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिससे पर्यावरण को और को बेहतर किया जा सके। लोग के अपने आसपास पेड़ों की संरक्षण की आदत बने। हमारा धरा हरा भरा हो सके। लोगों का जीवन बेहतर बने।
कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में लोगों को ऑक्सीजन की कीमत का पता चल चुका है। कैसे लोग ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ दिए। वन रेन्ज कछौना के अंतर्गत 100 वर्ष से अधिक आयु वाले वृक्षों को चिन्हित किया गया है। आम जनमानस से अपील की गई पर्यावरण को बेहतर करने के लिए हमें वृक्षों की रक्षा परिवार की तरह करनी है। वन विभाग द्वारा ग्राम सभा गढ़ी कमालपुर में पुराने व्यक्ति को रक्षा सूत्र बांधा गया। सभी ने संकल्प लिए हमें वृक्षों की रक्षा करनी है।
इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी रामचंद्र, ग्राम प्रधान मोहम्मद सारिक, वन कर्मी राजेंद्र सिंह सहित समस्त स्टाफ, ग्राम सभा के गणमान्य नागरिकों ने भागीदारी की।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता