कछौना/हरदोई- पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत बच्चों ने जन जागरण के लिए पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ के नारे लगाते हुए रैली निकाली । जिसमें जूनियर हाई स्कूल कछौना, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय प्राथमिक विद्यालय कछौना प्रथम व द्वितीय ने प्रतिभाग किया । रैली में कतारबद्ध बालक-बालिका हाथ में लिखे स्लोगन लेकर कछौना के मुख्य मार्ग पर निकले । रैली में सन्देश दिया गया कि स्वच्छ समाज व पर्यावरण को बेहतर करने के लिए पॉलीथिन का प्रयोग कदापि ना करें । खंड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया पर्यावरण बचाना है तो पॉलीथिन का प्रयोग ना करें । उन्होंने संकल्प दिलाते हुए कहा कि पालीथीन व प्लास्टिक का प्रयोग अब नहीं करना है क्योंकि इससे काफी नुकसान होता है ।
रैली में वार्डन प्रीति द्विवेदी, संकुल प्रभारी रामनरेश, सिपाही शैलेंद्र कुमार, तेजपाल मौर्य, वैभव कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार कनौजिया? प्रवीण कुमार, वंदना सिंह व अध्यापक गणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।