कौशाम्बी : लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल ने राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। उन्होंने अपनी ढृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर रियासतों को भारत संघ में मिलाया। आज हमारा देश अनेकता में एकता की मिशाल के रूप में है। आज सम्पूर्ण देश सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मना रहा है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में सरदार बल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कहा कि लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल ने राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। उन्होंने लोगो को एकता का संदेश दिया एवं समर्पण की भावना से अपने कर्तव्यो व दायित्यों का निर्वहन करते हुए देश के विकास एवं एकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उन्होंने अपनी ढृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर रियासतों को भारत संघ में मिलाया। आज हमारा देश अनेकता में एकता की मिशाल के रूप में है। आज सम्पूर्ण देश सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मना रहा है।
उन्होने कहा कि सरदार पटेल का जीवन सादगी भरा था । दृढ़ संकल्प के कारण ही उनको लौह पुरूष के रूप में जाना जाता है । उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल अपने कार्यों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज हम सभी लोग उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए तथा उनके आदर्शो का अनुकरण करते हुए अपने कर्तव्यो व दायित्यों का निष्ठापूर्वक एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करते हुए देश के विकास में एवं एकता बढ़ाने में अपना योगदान प्रदान करें। आज हम सभी लोगों को उनके व्यक्त्वि से सीख लेते हुए अपने कर्तव्यों को लगन, निष्ठा, समर्पण भाव और दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलायी कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आन्तरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ ।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज त्रिपाठी सहित कलेक्ट्रेट परिसर के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट