कछौना, हरदोई। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के बाद शनिवार को क्षेत्रीय विधायक/भाजपा प्रत्याशी रामपाल वर्मा ने क्षेत्र में भ्रमण करके लोगों से संवाद किया हैं। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने शनिवार को एक दर्जन ग्रामों में भ्रमण कर लोगों से विकास के नाम पर वोट मांगे। क्षेत्र में छूटे संपर्क मार्गों का निर्माण प्राथमिकता से कराने का लोगों से वायदा किया।
क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने ग्राम सभा दीननगर में पूर्व प्रधान बलबीर सिंह व वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि मुकेश सिंह के साथ घर पर जाकर वोट मांगे। दीननगर के ग्रामीणों ने रानी बाग हथौड़ा संपर्क मार्ग से दीननगर संपर्क मार्ग जर्जर मार्ग के जीर्णोद्धार की मांग की। इस मार्ग से दर्जनों ग्रामों को के ग्रामीणों का प्रतिदिन आवागमन रहता है। विधायक ने बताया इस मार्ग के जीर्णोद्धार हेतु शासन को पत्र लिखा गया था। मार्ग निर्माण हेतु स्वीकृत हो गया है। बजट मिलते ही शीघ्र कार्य आरंभ हो जाएगा। विधायक ने बसंतपुर गांव पहुंचकर लोगों के दुख दर्द को जाना, चुनाव में जिताने की अपील की। इसके बाद विधायक छेतन खेड़ा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से जिताने की अपील की। यहां पर क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ० अमरपाल ने अपने साथियों के साथ दीननगर मार्ग से ग्राम पहावां तक संपर्क मार्ग की पुरजोर तरीके से मुद्दा उठाया। जिस पर विधायक ने बताया यह मार्ग की शासन से स्वीकृत हो गयी है। बजट की स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा। विधायक के प्रयास से ही दीन नगर संपर्क मार्ग से गोविंदपुर तक संपर्क मार्ग निर्माण कराया गया था। जिसके लिए ग्रामीणों ने विधायक को धन्यवाद दिया। दीननगर से गुजरेहटा व पंजाबी खेड़ा तक विधायक के प्रयास से निर्माण कार्य हो सका। जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन हेतु राहत मिली। इसके बाद विधायक ने ग्राम सभा उत्तरधैया पहुंचकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। विधायक के अथक प्रयास से दीन नगर से गौरैया गांव तक संपर्क मार्ग का डामरीकरण कराया गया है। पूर्व में यह मार्ग कच्चा बना था। इस मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में रात हो गई है। ग्रामीणों ने हथौड़ा से त्यौना कलां जर्जर मार्ग के जीर्णोद्धार के बारे में मांग की। यह मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों का आवागमन दुष्कर है। इस संदर्भ में विधायक ने बताया शासन से यह मार्ग स्वीकृत हो गया है। बजट स्वीकृत होते ही कार्य आरंभ हो जाएगा। दो वर्ष पूर्व में कोविड-19 महामारी के चलते विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। आप लोग पुनः मौका दें, छूटे हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता से कराया जाएगा।
विधायक के चुनावी भ्रमण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, महामंत्री शिवम मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश मिश्रा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निर्भय राजवंशी, अल्पसंख्यक युवा मोर्चा के अब्बास सिराज, पूर्व ग्राम प्रधान कृष्णकांत सिंह उर्फ गुड्डू, प्रधान अवधेश रावत, पूर्व प्रधान मनोज पाल, सभासद धर्मेंद्र सिंह, दुर्गेश सिंह, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश, महेश गुप्ता, युवा प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू भाई जान, राजवीर सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिद्धपाल उर्फ सिद्धू, भाजपा युवा नेता सत्यम सिंह, शिवाधार कुरील सहित दर्जनों गणमान्य लोग शामिल थे।