कौशाम्बी : नगर पंचायत अझुवा जीटी रोड स्थित हनुमान जी के मन्दिर में लॉक डाउन के चलते शोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये यज्ञ का आयोजन किया गया और प्रसाद का वितरण भी किया गया ।
कोरोना महामारी संकट के चलते सभी मन्दिर बन्द चल रहे थे । एक जून से कुछ छूट आने से मन्दिर प्रबंधन ने मन्दिर परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये हनुमान मन्दिर में यज्ञ का आयोजन किया और प्रसाद का वितरण किया । साथ ही अमिरतापुर में सैकड़ों बन्दरों को लड्डू और चना , गुड़ खिलाया गया और साथ ही मिट्टी के बर्तनों में पानी भर कर भी पिलाया गया । इस कार्यक्रम के संचालन चन्द्रपाल मनोनीत सभासद , वर्तमान सभाषद कृष्ण कुमार बाजपेयी सभासद अझुवा वार्ड नम्बर 8 ने किया । वहीं साथ मे मौजूद रहे अशोक कुमार केशरवानी समिति पदाधिकारी , अमृतलाल ,बसंत केशरवानी , दुर्गेश प्रजापति (कांग्रेश वरिष्ठ नेता) , करन सिंह (जिलामहामंत्री पिछड़ा मोर्चा कौशाम्बी बीजेपी ), दुर्गेश टण्डन ,कंचन मौर्य ( भाजपा नेता) , रामभवन मौर्य , राजेन्द्र मौर्य , रामप्रकाश मौर्य , ज्ञान शर्मा सेक्टर अध्यक्ष भौतर बीजेपी ,शारदा प्रसाद वर्मा (मण्डल महामन्त्री सिराथू पिछड़ा वर्ग बीजेपी ) आदि सम्मानित गणमान्य लोग मौजूद थे ।
जिला संवाददाता मसुरिया दीन मौर्य I V 24 NEWS कौशाम्बी 9621680231