जिलाधिकारी बदायूँ के निर्देशन में मलेरिया से बचाव एवं शौचालय के निर्माण की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

बदायूँ: कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने विकासखण्ड अधिकारियों, एडीओ पंचायत एवं एमओआईसी के साथ मलेरिया से बचाव एवं शौचालय के निर्माण की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लारवा का छिड़काव एवं फाॅगिंग कराएं। गत वर्ष जिन व्यक्तियों को मलेरिया पाॅजीटिव था उनकी शतप्रतिशत सैम्पलिंग कराई जाए एवं संदिग्ध व्यक्तियों की स्लाइड से सीएचसी एवं पीएचसी पर व कैम्प लगाकर जांच कराई जाए। जिन सीएचसी एवं पीएचसी पर जांच लम्वित हैं, वह एमओआईसी उन सैम्पल्स को जिला अस्पताल भेंजे। चिकित्सक कोई केस नहीं छुपाए, पता चलते ही सम्बंधित अधिकारियों को तुरंत बताएं। गांव में आशा सुनिश्चित करें कि जो पीएफ या पीवी के पाॅजीटिव मरीज हैं, उनको अपने समक्ष दवा खिलाएं।

सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण में लापरवाही व देरी के लिए होने के लिए सचिव, एडीओ पंचायत एवं ग्राम प्रधान जिम्मेदार हैं, एक सप्ताह में कार्य में सुधार नहीं हुआ तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें। सचिव और एडीओ पंचायत पर विभागीय कार्यवाही एवं ग्राम प्रधान की पाॅवर सीज़ कर दी जाएगी। जिन लाभार्थियों की प्रथम एवं द्वितीय किश्त चली गई है और शौचालय निर्माण नहीं हुआ है तो एडीओ पंचायत के खाते से इसकी भरपाई की जाए। शौचालय निर्माण का कार्य युद्व स्तर पर किया जाए।

कोटेदार एवं ग्राम प्रधान निराश्रित गौवंशों के लिए भूसा दान करें। गौशाला में मनरेगा से वर्मी कस्पोस्ड का कार्य कराया जाए। जिन हैण्ड पम्प का पानी सीधे मुख्य नालियों में नहीं जाता है वहां सोकपिट गढडा भी मनरेगा से बनवाया जाए। खाली पड़ी सरकारी भूमि पर हरा चारा बुआया जाए।