मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार ने बताया है कि 20 फरवरी को तहसील दिवस सवायजपुर के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा विकास खंड भरखनी के ग्राम उबरियाकलां, कनकापुर उबरिया,रमपुराखमरिया का 2 : 30 बजे से निरीक्षण किया जायेगा ।
उन्होंने बताया कि 21 फरवरी 10 बजे से को विकास खंड सण्डीला के ग्राम सरायमारूफपुर में किसान दिवस में भाग लेने के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा ब्लाक कछौना के ग्राम बरोैली का 02 बजे, ग्राम हथौड़ा का 03 बजे तथा विकास खंड अरिरोरी के ग्राम गदनपुर का 04 बजे व ग्राम बम्हनाखेड़ा का 05 बजे सायं निरीक्षण किया जायेगा । मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि निरीक्षण के समय समस्त सूचनाओं सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें ।