बोरी लदा अनियंत्रित डीसीएम नहर में गिरा, ड्राइवर बाल-बाल बचा

कौशाम्बी : सैनी कोतवाली क्षेत्र के संयारा ओवरब्रिज से चंद कदम दूरी पर डी सी एम अनियंत्रित होकर मटियरा सिराथू मार्ग पर नहर में पलट गया। नहर में पानी भरा हुआ था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत ही नहर में उतर कर ड्राइवर को बाहर निकाला।

ड्राइवर ऋषि कुमार ने बताया कि बनारस से सिराथू बोरा लादकर आ रहे थे। डी सी एम सिराथू की ओर मोड़ते समय अचानक नहर में पलट गई। कोई हताहत नहीं हुआ।

—————जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट