कौशाम्बी : मंझनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांसद आदर्श समशाबाद गांव में पास के गांव के दो किशोर शौचालय का रिंग डालने के लिए गड्ढा खोद रहे थे । गड्ढे को खोदते-खोदते उन्हेंं प्यास लगी और उमस भरे मौसम में गड्ढे से निकलकर किशोर ने पास के नल से पानी पी लिया । पानी पीते ही अचानक किशोर बेहोश हो गया और किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। लेेकिन तसल्ली के लिए किशोर को आनन फानन कर पीएचसी सिराथू ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
——————-जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट