कौशाम्बी : जिला कौशाम्बी के बॉर्डर कनवार मोड़ से थोड़ा आगे फतेहपुर की सीमा में N H 2 पर आज सुबह सुबह मोटरसाइकिल सवार लाल चंद्र पुत्र भोंदूराम उम्र लगभग 50वर्ष , पवन कुमार पुत्र लाल चन्द 22 वर्ष को प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मारी । जिस पर मोटरसाइकिल सवार पिता लालचंद्र गंभीर घायल हो गया और पुत्र पवन कुमार की मौके पर ही दर्दनाकमौत हो गयी।
लाल चंद्र के भांजे संतोष कुमार के अनुसार मुख्य पैतृक गांव कौशाम्बी के टेढ़ीमोड(थुलगुला)है । लालचंद्र की पहली पत्नी खत्म हो गयी थी दूसरी शादी से पवन था । हाल फिलहाल ये लोग फतेहपुर जिले के महटेंनी गांव में आवास बनाकर रह रहे थे । दोनों पिता पुत्र पेंटिंग का काम करते हैं ।आज ही पिता पुत्र प्रयागराज से वापस मोटरसाइकिल से अपने घर महटेनी गांव जा रहे थे। कनवार बॉर्डर पर कौशाम्बी पुलिस तैनात है । ड्यूटी पर मौजूद दीवान राधेमोहन श्रीवास्तव ने दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक नंबर यू पी 78 बी टी 4904 का अपने मोटरसाइकिल से पीछा किया टोल प्लाजा कटोघन पर ट्रक पकड़कर कब्जे में लिया ड्राइवर फरार हो गया।
सूचना पर अझुवा चौकी इंचार्ज विजय कुशवाहा घटना स्थल पर पहुंचे और मझिलगांव चौकी इंचार्ज एस एन सिंह ने घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल फतेहपुर पहुंचाया और लाश को अपने कब्जे में लेकर फतेहपुर पोस्टमार्टम को भेजा । घटना की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया । घटना 04/06/2020 सुबह 8 बजे की है ।
जिला संवाददाता मसुरिया दीन मौर्य I V 24 NEWS कौशाम्बी 9621680231