लखनऊ-हरदोई मार्ग पर एक तेज रफ्तार रोडबेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में चली गयी जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस हादसे में कई यात्री आंशिक रूप से जख्मी हो गए।
शनिवार को लखनऊ मार्ग पर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के इलाके के नानकगंज झाला मोंड के पास लखनऊ जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खांई में जा घुसी।बस जैसे ही खाई में गयी यात्रियों में हड़कंप मच गया।बताया जाता है कि बस तेज रफ्तार से थी जिसके चलते अनियंत्रित हो गयी।इस गाडीसे में बस में सवार कई यात्रियों के आंशिक रूप से घायल होने की खबर है।हादसा होते देख मौके पर भारी भीड़ जुट गयी जिसके बाद किसी तरह लोगों को बाहर निकाला गया।हादसे के बाद क्रेन के माध्यम से बस को निकलवाया गया जिससे सड़क के दोनों ओर जाम लग गयी और काफी देर तक जाम की स्थिति रही।