ड्यूटी के दौरान भोजपुरी फिल्म देख रहे स्टेशन मास्टर का वीडीओ वायरल

 रेल कर्मचारियों की लापरवाही के चलते अक्सर ट्रेन दुर्घटनाएं होती रहती है लेकिन इसके बावजूद रेल कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला हरदोई रेलवे स्टेशन का सामने आया है जहां ड्यूटी पर तैनात एक स्टेशन मास्टर सिग्नल आपरेटिंग सिस्टम के आगे मोबाइल रख कर फ़िल्म देखने में व्यस्त है
        शनिवार दोपहर सिंग्नल ऑपरेटिंग सिस्टम पर तैनात स्टेशन मास्टर राधेश्याम पूरी तन्मयता से सिस्टम के नीचे कोई भोजपुरी फ़िल्म देखने मे व्यस्त देखे गए, जबकि उनको यह बात भली भांति पता है कि उनकी एक जरा से चूक न जाने कितने परिवारों पर भारी पड़ सकती है। इसी ऑपरेटिंग सिस्टम से ट्रेनों की लोकेशन पता होती है, रन थ्रू ट्रेनों को किस ट्रैक पर से गुजरना या स्टॉपेज वाली ट्रेन को किस ट्रैक खड़ी करना है इसका फैसला सिस्टम पर तैनात व्यक्ति ही लेता है इस आपरेटिंग सिस्टम पर तैनात कर्मचारी की जरा से चूक से ट्रेनें आपस में भी भीड़ सकती है लेकिन इन सब बातों से बे परवाह यह स्टेशन मास्टर फ़िल्म देखने मे इस कदर डूबे थे कि उनको यह भी नही पता चला कि उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो रही है।इस लापरवाही के बाबत जब उनसे पूछा तो उनका कहना था कि अभी कोई ट्रैन नही आ रही है इसलिए वे मनोरंजन कर रहे हैं ।