आज दिनांक 23.11.2019 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा थाना बिनावर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के समय थानाध्यक्ष हरिभान सिंह व दिवसाधिकारी उ0नि0 अजय कुमार शर्मा थाना कार्यालय पर उपस्थित पाये गये । कार्यलेख/जी0डी0 पर हैड मोहर्रिर नरेश सिंह, सीसीटीएनएस का कार्य कम्प्यूटर ऑपरेटर फईम अहमद द्वारा किया जा रहा था । महिला हेल्पडेस्क पर म0कां0 64 कान्ती देवी मौजूद पायी गयीं । पहरे पर तैनात हो0गा0 2029 शिवचरन सतर्क पाये गये ।
थाने के त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर आदि का निरीक्षण करते हुए रिकार्ड पूर्ण रखने एवं आई0जी0आर0एस0 सम्बन्धी प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध निस्तारण किये जाने हेतु कडे निर्देश दिये गये । थाने पर लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में भी जानकारी की गयी तथा नकबजनी, चोरी, लूट, डकैती, हत्या एवं महिला सम्बन्धी अपराध की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तों तथा लम्बे समय से वांछित व पुरुस्कार घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । थानाक्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढाने एवं नियमित रूप से रात्रि गश्त करने हेतु निर्देश दिये गये जिससे सर्दी के मौसम में चोरी व लूटपाट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके । इसके अतिरिक्त आम जनता से अच्छा व्यवहार करते हुए प्रत्येक तहरीर अथवा सूचना पर उचित कार्यवाही किये जाने एवं थाने पर किसी भी व्यक्ति को अकारण न बैठाये जाने हेतु भी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया ।