लोकतांत्रिक प्रक्रिया में समाज की प्रभावशाली भागीदारी सुनिश्चित की जाए : श्रीमती सुमित्रा महाजन

कल पटना में भारतीय क्षेत्र के लिए राष्‍ट्रमंडल संसदीय संघ के छठवें सम्‍मेलन का उद्घाटन करते हुए लोकसभा अध्‍यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए विधायिका, कार्यपालिका और न्‍यायपालिका को और मजबूत करना होगा । श्रीमती महाजन ने राष्‍ट्रमंडल संसदीय संघ संस्‍था के उद्देश्‍य और भूमिका के बारे में जानकारी दी ।

लोकसभा अध्‍यक्ष ने विधायिका और कार्यपालिका पर जोर दिया कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में समाज की प्रभावशाली भागीदारी को सुनिश्चित बनायें । राष्‍ट्रमंडल संसदीय संघ की कार्यकारिणी समिति की अध्‍यक्ष इमिलिया लिफाका ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के प्रतिनिधित्‍व को बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया । सम्‍मेलन में केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी मुख्‍य वक्ता के तौर पर शामिल रहे ।