लगातार खाद्य पदार्थ बनाने वाली कंपनियां लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है और उनकी सेहत पर भी काफी फर्क पड़ रहा है । ताजा मामला हरदोई जिले के मीरा टॉकीज कैंटीन का है । जहां पर एक कोल्ड्रिंग बेचने वाले कैंटीन पर थम्सअप कोल्ड्रिंग में सील बंद बोतल में रबर निकली है और वह बोतल दुकानदार ने सुरक्षित रख ली है ।
कोल्ड्रिंग बेचने वाली कंपनियों पर आखिर क्यों लगाम नहीं लगती है जिसके चलते यह लोग खुले आम लोगों की जिंदगी से यह खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे में लोग यह जहर पीने के लिए मजबूर है लगातार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं । कहीं तो कोल्ड्रिंग में छिपकली निकलती है, कहीं कीड़े और कहीं रबर । लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं करते हैं ऐसे में जो लोग हैं । उनकी जिंदगी के साथ खुले आम कंपनी वाले खिलवाड़ कर रहे हैं । आखिर ऐसी कंपनियों पर लगाम कब लगेगी ।
ताजा मामला शहर कोतवाली के मीरा टाकीज के पास का है। यहां एक कैंटीन संचालक है यश श्रीवास्तव जिनके पास न सिर्फ कैंटीन है बल्कि टाकीज के मैनेजर भी है। उन्होंने थम्सअप कंपनी के एजेंसी से शीतल पेय की बोतलें खरीदी और जब बिक्री के लिए लगाई तो सील बन्द बोतल में एक रबर बैंड देख चौंक गए। उन्होंने बोतल को अपने पास सुरक्षित रख लिया है और मामले की जानकारी खाद्य विभाग को दी।हालांकि सण्डीला में नकली दूध मामले में सम्पूर्ण स्टॉप लखनऊ तलब होने के कारण फिलहाल कोई अधिकारी मौके पर नही पहुंच सका।