हिंददेश परिवार की प्रयागराज इकाई का भव्य ऑनलाइन उद्घाटन समारोह सम्पन्न

राजेश पुरोहित, भवानीमंडी

डिब्रूगढ़ (असम) :- हिन्ददेश परिवार संसार को सुंदर और खुशहाल बनाने के लिए दृढ संकल्पित है। साहित्य के माध्यम से इस पवित्र कार्य को किया जा रहा है। संसार के कई देशों में इसकी इकाइयों का गठन हुआ है जिससे इस काम को और द्रुत गति से किया जा सकें। इस संस्था की संस्थापिका और अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. अर्चना पाण्डेय अर्चि हैं। इंदु उपाध्याय संचिता इस संस्था की अंतरराष्ट्रीय संयोजिका तथा डॉ राजेश कुमार शर्मा पुरोहित अंतरराष्ट्रीय मीडिया प्रभारी है। बजररंग केजरीवाल, पुष्पा बुकलसरिया महासचिव है। इस संस्था की सचिव कुमकुम सिन्हा काव्याकृति जी है जो बहुत ही मेहनती और मिलनसार है। हिंददेश परिवार के सलाहकार है माधुरी भट्ट मधु, नीरजा शर्मा और कुसुम शर्मा कमल।

इन सभी कर्मठ पदाधिकारियों की देख-रेख में हिंददेश परिवार संस्था फल- फूल रही है। इसके अलावा देश विदेश के अनेकों लोग इस संस्था से जुड़कर संसार की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं। इस संस्था का मुख्यालय असम राज्य के डिब्रूगढ़ जिले में है।

इसी क्रम मेंआज हिन्ददेश परिवार प्रयागराज इकाई का उद्घाटन हुआ। इस पटल के अध्यक्ष हंसराज सिंह हंस जी हैं; जिन्होंने हिन्ददेश परिवार के पवित्र लक्ष्य से प्रेरित होकर हिन्ददेश परिवार प्रयागराज इकाई का अध्यक्ष बनना अपना अहोभाग्य समझा। उन्होंने बताया कि हिन्ददेश परिवार की सकारात्मक साहित्यिक गतिविधियों एवं रचनाकारों की रचनाओं के द्वारा निश्चित रूप से पूरे विश्व को लाभ मिल रहा है। आने वाले दिनों में इस कार्य को और गति देने के लिए अनेक नये पटल स्थापित किए जाएंगे तथा अन्य योजनाएं भी बनाई जाएगी।

इस भव्य उद्घाटन समारोह का शुभारम्भ हिन्ददेश परिवार की संस्थापिका एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्षा आदरणीया अर्चना पाण्डेय अर्चि जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात प्रयागराज इकाई के अध्यक्ष आदरणीय हंसराज सिंह हंस जी ने गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना के द्वारा उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह में आदरणीय बजरंग लाल केजड़ीवाल जी, आदरणीया पुष्पा बुकलसरिया जी, आदरणीय डॉ. राजेश कुमार पुरोहित जी, आदरणीया इन्दु उपाध्याय “संचिता” जी, आदरणीय हरकिशोर परिहार जी, आदरणीय अमरजीत सिंह जी, आदरणीय लाखन सिंह भोजपुरी सम्राट जी, आदरणीया कुमकुम सिन्हा जी, आदरणीय गिरीश चंद्र पांडे जी, आदरणीय अनिल राही जी, आदरणीय प्रदीप मिश्रा “अजनबी” जी, आदरणीया रजनी बाला जी, आदरणीया कविता पाल बबली जी, डॉ ज्योति सिंह वेदी येशु जी, आ. कुसुम शर्मा जी, आदरणीया ॠतु गर्ग जी, आ.रंजना बिनानी जी, आदरणीय जबरा राम कंडारा जी, आदरणीय प्रमोद कुमार सत्यधृत जी, आदरणीय आनंद पांडेय जी, आदरणीय आनंद कृष्ण सेतुरामन जी, कवि अनूप कुमार छोटा जी, आदरणीय मदन गोपाल शाक्य जी, आदरणीय ज्योति भगत जी, आदरणीय कैलाश चन्द्र साहू जी, आ. ओम श्रीवास्तव जी, आ. प्रियंका अलकनंदिनी जी,आ. ट्विंकल मोहन्ती जी, आ. माधुरी भट्ट जी, आ. दीनदयाल शुक्ल जी,आ. विनीता कुशवाहा जी एवं आ.इन्द्रजीत कुमार जी तथा आ. सुभाष चन्द्र चौरसिया इत्यादि रचनाकारों ने भाग लिया।