तहसील दिवस में मोबाइल पर बिजी कर्मचारी, कुछ लोग गेम खेलते तो कुछ व्हाट्सएप चलाते नजर आए

सरकार के दिशा निर्देश पर तहसील दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं का निस्तारण करने का फरमान जारी किया गया है।तहसील दिवस में सामिल होने आये कुछ अधिकारी और कर्मचारी जनता की समस्या को छोड़ मोबाइल में गेम खेलते और व्हाट्सएप चलाते नजर आए।मगर सामने बैठते आलाधिकारी भी चुपचाप बैठे देखते रहे।
बताते चले कि हरदोई जनपद की सदर तहसील में तहसील दिवस का आयोजन एसडीएम सदर ओमप्रकाश गुप्ता और क्षेत्राधिकारी विजय सिंह राणा की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।जिस दौरान तहसील दिवस में सामिल होने आए अधिकारी और कर्मचारी मोबाइल फोन चलाते नजर आए और उन्हें ये भी नही दिखा की उनके आलाधिकारी जनता की समस्या सामने बैठकर सुन रहे है। मगर उसके बावजूद भी अधिकारी और कर्मचारी मोबाइल में गेम खेलते नजर आए और कुछ व्हाट्सएप चलाते तो कुछ बात करते नजर आए।