सपा-कार्यालय पर मनाया गया खजांची का जन्मदिन, बीजेपी पर बोला हमला

  • अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना l

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर नोटबंदी के दौरान बैंक में जन्मे खजांची का आज अखिलेश यादव ने जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उन्हें उपहार भी दिए।

सपा प्रमुख ने जन्मदिन मनाने के बाद भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को खजांची को उपहार देना चाहिए। नोटबंदी से तो कोई फायदा हुआ नहीं कम से कम खजांची को उपहार दें। इस दौरान यूपी की कानून व्यवस्था, लखीमपुर खीरी हिंसा और सीएम योगी पर उन्होंने जमकर हमले बोले। अखिलेश यादव चुनाव आयोग पर भी निशाना साधते हुए कहा की इस बार चुनाव आयोग विपक्षी दलों को मतदाता सूची नहीं दे रहा है। 2019 में और उससे पहले विपक्षी दलों को मतदाता सूची दी जाती थी। उन्होंने कहा कि इसमें चुनाव आयोग में जो भी अधिकारियों को सभी उत्तर प्रदेश के हैं तो कुछ भी संभव है।

वहीं नोटबंदी का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा की अखिलेश मैंने पहले ही कहा था कि रुपया काला सफ़ेद नहीं होता, लोगों का लेन देन काला-सफेद होता है। इसलिए मोदी सरकार ये बताये काला धन वापस आ गया, नोटबंदी से क्या फायदा हुआ, उसका जवाब सरकार को देना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि RBI की रिपोर्ट बताती है कि देश में कैश की भारी बढ़ोतरी हुई है। सरकार पूरी तरह से फेल हो गई और अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है। इसके साथ ही अखिलेश में कानून व्यवस्था, लखीमपुर खीरी हिंसा और महंगाई को लेकर भी बीजेपी सरकार को घेरा। इसके साथ ही आज समाजवादी पार्टी इत्र का भी विमोचन किया गया। कन्नौज से एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्मी जैन ने इस चित्र को समाजवादी नेताओं के साथ मिलकर बनाया है। इत्र को लॉन्च करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में यह समाजवादी इत्र से लोग मिलेंगे और यूपी में बदलाव आएगी फिर वही पुष्प राज जैन ने कहा कि वह कश्मीर से कन्याकुमारी तक 22 प्राकृतिक सुगंध को जोड़कर इस चित्र को तैयार किया है और अब यह 22 का इत्र 22 में बदलाव लाएगा। वहीं विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। आज भी कई नेताओं ने साइकिल की सवारी की और अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी ज्वाइन कराई।

आज जो नेता सपा में शामिल हुए हैं उसमें पीलीभीत के पूर्व सांसद की बेटी बसपा नेता दिव्या गंगवार, रवि शंकर गंगवार, प्रदीप सिंह सपा में शामिल हुए। इसके साथ ही बीजेपी को भी सपा ने झटका दिया है, पूर्व मंत्री हरिओम भी अखिलेश यादव में आस्था जताते हुए आज सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

–सिद्धान्त सिंह