सरकार द्वारा निजीकरण पर बल दिए जाने को लेकर संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे के नेतृत्व में डडहिया बाजार में व्यापारियों की बैठक आहूत की गयी । व्यापारियों ने चिंता करते हुए कहा भारत देश जो सोने चिड़िया कहा जाता है वह भुखमरी की कगार पर आ गया है । आगे क्या होगा ऊपरवाला मालिक है ?
व्यापारियों ने बताया कि मार्केट में दुकानदारी ना के बराबर है । घर का खर्च चलाना; बच्चों की फीस जमा करना; बिजली का बिल; दुकान का किराया; हाउस टैक्स; दुकान का टैक्स आदि निकालना बहुत मुश्किल हो रहा है ।
इसी क्रम में अलीगंज डडहिया में टाइटंस वर्ल्ड ग्रुप सुपर केयर फार्मेसी ब्रांच का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे द्वारा किया गया । इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता; प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद मिश्रा; शिव कुमार पाल; प्रदेश प्रवक्ता सरताज फारुकी; प्रदेश महासचिव बब्बू पांडे; प्रदेश सचिव संतोष गिरि; संयुक्त सचिव दीपक सिंघल; नगर अध्यक्ष अजीम कुरेशी; धीरेंद्र सिंह; फैजान शौकत; वकार खान इत्यादि लोग मौजूद रहे । प्रदेश प्रवक्ता सरताज फारूकी ने कहा जो जरूरतमंद व्यापारी हैं उनको निश्शुल्क दवा दी जाएगी । राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने करोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रहने व सावधान रहने की सभी से अपील की । इस आपदा की घड़ी में एक दूसरे की मदद करने को कहा ।