बाइक में साड़ी फंसने से गिरी महिला, इलाज के दौरान मौत

                    भाई दूज पर बहन अपने पति के साथ बाइक से भाई के घर आई महिला वापस जाते समय पिहानी कस्बे के किनारे नदी के पुल पर साड़ी बाइक के पहिए में फस जाने से गिर गई सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
               बेबी (30) पत्नी अमित अंटहपुर लखीमपुर माइका नई बस्ती कोतवाली शहर हरदोई भाई धर्मेंद्र के घर पर भाई दूज के त्यौहार पर अपने पति के साथ आई हुई थी।घर से वापस जाते समय पिहानी कस्बा से पहले नदी पुल पर बाइक के पिछले पहिए में साड़ी फंस जाने के कारण बाइक से गिर गई जिससे गंभीर रुप से घायल हो गयी।उसको घायल अवस्था मे राहगीरों की मदद से सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
                हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।उनके एक पुत्र पार्थ तथा दूसरा पुत्र दो माह का पति खेती का काम करता है।घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।