श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र में पीएसएलवी रॉकेट से भारतीय क्षेत्रीय दिशा सूचक उपग्रह प्रणाली आईआरएनएसएस – वन-एल के प्रक्षेपण के लिए कल शुरू हुई 32 घंटे की उल्टी गिनती सुचारू ढंग से चल रही है। एक हजार चार सौ पच्चीस किलोग्राम का यह उपग्रह आज सवेरे चार बजकर चार मिनट पर अंतरिक्ष में छोड़ा जाएगा। उपग्रह श्रृंखला का यह नौवां उपग्रह है।