कोरोना के काल में खुद को बचाना है

कोरोना की महामारी है आई,
हर जगह हलचल है मचाई।
स्कूल कॉलेज बंद करवाएं,
बच्चे ऑनलाइन क्लास लगवाएं ।
कई लोगों ने अपनी जान गवाई,
कोरोना से बचने की रखो तैयारी।
तीसरी लहर है आई ,
छोटे बच्चों पर पड़ी है भारी।
सबको इस महामारी से बचाना है ,
देश को स्वच्छ भारत बनाना है।
छोटे बड़ों सबको बताना है ,
कोरोना के काल में खुद को बचाना है।

संजना
11वीं कक्षा की छात्रा
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश।