रामू बाजपेयी-
भरखनी (हरदोई)- मंगलवार को हरदोई जिले के भरखनी गाँव मे चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया । फाइनल मैच भरखनी गांव की टीम व रमापुर गांव की टीम के बीच खेला गया जिसमें भरखनी टीम ने 89 रन का लक्ष्य अपनी विरोधी टीम को दिया और पीछा करते हुए रमापुर की टीम 70 रन ही बना पाई और 19 रनों से हार गयी। विजयी टीम को जिला पंचायत सदस्य विमल प्रकाश मिश्रा द्वारा 1100 रु व शील्ड मेडल आदि पहनाकर सम्मानित किया गया।
आपको बताते चलें कि भरखनी गाँव मे 15 जून से एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था जिसका उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य विमल प्रकाश मिश्रा ने किया था । टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया और अंत मे फाइनल मैच 25 जून कोभरखनी व रमापुर के मध्य खेला गया जिसमें भरखनी की टीम ने रमापुर की टीम को हरा कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया ।
इस अवसर पर आयोजक गोपाल दीक्षित, सोनू दीक्षित, दीपक बाजपेयी, मोनू दीक्षित, गोपी दीक्षित,अभिषेक बबाजपेयी आदि लोग मौजूद रहे ।