शिक्षा के महत्व को दर्शाते निकाली गई स्कूल चलो अभियान रैली

रामू बाजपेयी पाली
____________________________________________________

सोमवार को ब्लाक भरखनी से स्कूल चलो अभियान को लेकर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया ।
इसका मुख्य उद्देश्य 6-14 वर्ष तक के बच्चों को स्कूल जरूर भेजना था।

भरखनी मुख्यालय से पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरेंद्र प्रताप सिंह(सेनानी) व बीईओ शुचि गुप्ता द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली के पाली पहुंचने पर बस अड्डा चौराहे पर रैली का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलाकांत बाजपेई ने अपने संबोधन में कहा कि पाली चैयरमैन द्वारा नगर के सरकारीे विद्यालयों का भरपूर सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है, जिसके तहत नगर के प्रत्येक विद्यालय में इंटरलाॅक बिछवाई जा रही है।

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश दीक्षित ने कहा कि वह अपने शिक्षकों का आभार प्रकट करते हैं कि इतनी बड़ी संख्या में अपने-अपने वाहनों से एकत्र होकर रैली को सफल बनाने का काम किया। उन्होंने सभी से अपने 6-14 साल के बच्चों को स्कूल भेजने का आग्रह किया।

रैली का समापन तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी सर्वेश गुप्ता द्वारा किया गया। इस मौके पर रामनाथ बाजपेई, नीरज मिश्र, पंकज मिश्र, सुमित शुक्ल, मुन्नू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।