‘दे योगी के नाम तुझको मोदी रखे’ बोलकर वित्तविहीन शिक्षको ने मांगी भीख

भीख में मिले 822 रुपये भेजे सरकार के खाते में

            बोर्ड परीक्षा पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बहिष्कार के 11 वे दिन वित्तविहीन शिक्षकों ने दे योगी के नाम तुझको मोदी रखे का नारा देकर शहर में भीख मांग कर अपनी विभिन्न मांगो को लेकर धरना व विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान शिक्षकों ने योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार के लिए भीख मांगी।कहाकि अगर कल तक मांग पूरी न हुई तो बुधवार को वह लोग बूट पॉलिसी करेंगे।
           वित्तविहीन शिक्षक महासभा प्रदेश की जनपद ईकाई द्वारा मूल्यांकन बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। शिक्षकों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों से भीख मांगी। शहर के विभिन्न चौराहों पर खडे होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भीख में इकटठा हुए 822 रुपये 50 पैसे राजस्व कोश में जमा कराने के लिए भी दिया।
            प्रर्दशनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगे नही मानेगी तब तक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। वित्तविहीन का कोई भी शिक्षक मूल्यांकन कार्य नही करेगा। वित्तविहीन शिक्षको ने कहा कि सरकार अभी फूलपुर व गौरखपुर में वित्तविहीन की ताकत देखी है, अभी कैराना लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होने है और हम यह सीट भी सरकार को जीतने नही देगे। इसके लिए हम पूरी मेहनत करेगे एंव 2019 के लोकसभा चुनाव में सरकार की ईट से ईट बजा देगे।
             इसी दौरान कहा कि बीजेपी सरकार का नारा सबका साथ, सबका विकास और अच्छे दिन कहां है, ये सरकार सबका साथ कुछ का विकास की तर्ज पर चल रही है, जो ज्यादा देर नही चलेगा। आज शिक्षक त्रस्त है। शिक्षको का कार्य धरना प्रदर्शन करना नही है, शिक्षा देना है और जब-जब शिक्षक का अपमान हुआ है उसके भूखे पेट से क्रान्ति ने जन्म लिया है और शिक्षक विरोधी सरकार का सर्वनाश हुआ है। यह सरकार भी समय रहते अपनी मूल का सुधार नही करती है तो इसका विनाश भी निश्चित है।बताया कि शिक्षको का एक वर्ष का मानदेय रूका हुआ है। सरकार कहती है। कि हमारे पास धन नही है। इसलिए हम लोग ने निर्णय लिया की हम सड़को पर बाजारो में भीख मांगकर सरकार का खजाना भरेगें ताकि हमारे बच्चो भूखे मर रहे है। सरकार से कुछ मिल सकेगा।