लखनऊ बरेली रेलवे लाइन पर खंभा नंबर 1172 के पास एक आर्मी का जवान चलती हुई ट्रेन से नीचे गिर गया। जो गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यहां से पुलिस ने सेना के जवान के परिजनों को सूचना दे दी है।खबर लिखे जाने तक परिजन अस्पताल नहीं पहुंचा सके।
देवरिया जनपद के बडेरा बेतलपुर निवासी रामू यादव सेना का जवान है । जो मध्यप्रदेश में तैनात है बताया गया है किसी ट्रेन पर सवार होकर रामू यादव कहीं जा रहा था।अचानक रास्ते में कोतवाली देहात क्षेत्र के कटैया गांव के निकट रेलवे लाइन के पास लगे विद्युत पोल 1172 के पास चलती ट्रेन से गिर गया जिससे गंभीर रुप से जख्मी हो गया घटना की सूचना पाकर पुलिस चौकी इंचार्ज जावेद अहमद मौके पर पहुंचे जिन्होंने आर्मी के जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां जवान के पास मिली है।जिसमें नगदी आधार कार्ड की ID मिली है फोन करके जनों को सूचना दे दी गई है।