पत्रकार संघटित रहकर निष्पक्ष पत्रकारिता कर समाज की सेवा करें : सुधीर अवस्थी परदेसी

बघौली कस्बे के गीता मैरिज लॉन में सोमवार को हरदोई पत्रकार एसोसिएशन की अहिरोरी इकाई द्वारा पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार, पुलिस और समाजसेवी की मौजूदगी में संघटन के आई कार्ड देकर इलाकाई पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सभी ने संगठित होकर सकारात्मक पत्रकारिता पर जोर दिया।

यहां पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मनोज तिवारी ने कहा कि हरदोई पत्रकार एसोसिएशन ने ग्रामीण पत्रकारों को संगठन से जोड़कर उनको एक पहचान देने का काम किया है। विशिष्ट अतिथि एसआई सूरज पाल सिंह ने कहा कि पत्रकार पुलिस के सहयोगी हैं। कानून व्यवस्था में लॉ एण्ड आर्डर को बनाए रखने में सकारात्मक पत्रकारिता का बहुत योगदान रहता है। समाजसेवी महेन्द्र वर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज के लिए अनुकरणीय है। जो समाज से लेकर सरकार तक सभी को आईना दिखाकर बुराइयों को उजागर कर अच्छाइयों पर चलने की प्रेरणा देता हैं।

मंच संचालन कर रहे हरदोई पत्रकार एसोसिएशन अहिरोरी इकाई के ब्लाक अध्यक्ष सुधीर अवस्थी परदेशी ने कहा कि सभी पत्रकार संगठित रहकर निष्पक्ष पत्रकारिता से समाज की सेवा करें। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राघवेन्द्र त्रिपाठी राघव ने अतीत की मिशनरी पत्रकारिता और वर्तमान परिवेश की पत्रकारिता पर विस्तार से चर्चा की। उपाध्यक्ष जितेश गुप्ता ने कहा एकता में शक्ति होती है। सभी संगठित रहें।

मंत्री अनुज गुप्ता ने फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई की बात कही। प्रचार प्रसार मंत्री सुनील सिंह कुशवाहा ने कहा कि संगठन के माध्यम से समाज को दिशा देने का अतीत में भी पत्रकारों ने ही किया है। संगठन मंत्री पवन दीक्षित ने कहा कि पत्रकार किसी की कठपुतली नहीं हो सकता। सह संगठन मंत्री शिवप्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे न लिखे जाएं। सचिव प्रेम दुबे ने कहा कि पत्रकार मां सरस्वती के वरद पुत्र होते हैं। विचार शील होना चाहिए। कोषाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने कहा कि एक दूसरे के प्रति आपसी समर्पण संगठन को आगे बढ़ाता है। मीडिया प्रभारी हसमत अली ने कहा कि पत्रकार साथी आपस में निजी स्वार्थ को लेकर किसी के लिए एक दूसरे को निशाना न बनाएं।