वरिष्‍ठ अधिकारी गौरव द्विवेदी प्रसार भारती का मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्‍ठ अधिकारी गौरव द्विवेदी को प्रसार भारती का मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी-सीईओ नियुक्‍त किया गया है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चयन समिति की सिफारिश के बाद उन्‍हें पांच वर्ष की अवधि के लिए नियुक्‍त किया है। गौरव द्विवेदी छत्‍तीसगढ़ काडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।