कछौना की शगुन गुप्ता ने राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की, बनेंगी डॉक्टर

कछौना, हरदोई। कस्बा कछौना निवासिनी शगुन गुप्ता ने नीट (राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा) में 98.3% अंक पाकर ऑल इंडिया 36105वीं रैंक पाकर एमबीबीएस की आबंटित 91927 सीटों में अपना स्थान सुनिश्चित कर जनपद व क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। छात्रा ने सफलता अर्जित कर डॉक्टर बनने का सपना साकार किया है।

छात्रा शगुन ने बताया पिता की 4 महीने पूर्व से तबीयत खराब चल रही है। उनका इलाज पीजीआई में चल रहा है। हॉस्पिटल में ही रहकर तैयारी की है। एमबीबीएस में स्थान मिलने से काफी खुशी मिली हैं। इस सफलता का श्रेय मैं अपने माता पिता व गुरुजनों को देती हूं। एमबीबीएस बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती हूं।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता