● आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
विश्व की ऐतिहासिक सम्राज्ञी (‘साम्राज्ञी’ अशुद्ध है।) ग्रेट ब्रिटेन की ९६ वर्षीय महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय का आज (८ सितम्बर, २०२२ ई०) स्कॉटलैण्ड के ‘बालमोराल पैलेस’ मे शरीरान्त हो चुका है। वे बहुत समय से अस्वस्थ थीं। ग्रेट ब्रिटेन मे १० दिनो के लिए राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है।
महारानी एलिज़ाबेथ (२१ अप्रैल, १९२६ ई० से ८ सितम्बर, २०२२ ई० तक) लगभग ७० वर्षों तक ग्रेट ब्रिटेन की शासिका बनी रहीं और बहुसंख्य ऐतिहासिक कीर्तिमानो की स्वामिनी बनी रहीं। वे एक उदारमना शासिका थीं। उन्हें ग्रेट ब्रिटेन के कई प्रधानमन्त्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने का श्रेय जाता है। वे ५४ सदस्य-देशवाले राष्ट्रमण्डल की प्रमुख थीं, साथ ही राष्ट्रमण्डल के १६ सम्प्रभुता-प्राप्त स्वतन्त्र देशों की संवैधानिक महारानी थीं।
अभी हाल ही मे ग्रेट ब्रिटेन के नव नियुक्त प्रधानमन्त्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी थीं।
महारानी के मृत्यूपरान्त (‘मृत्योपरान्त’ अशुद्ध है।) उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रिंस चार्ल्स को वहाँ का ‘किंग’ बनाया गया है।
(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; ८ सितम्बर, २०२२ ईसवी।)